भाजपा शासन काल में भाजपा बूथ अध्यक्ष को थाने में पट्टे से की पिटाई








भाजपा शासन काल में भाजपा बूथ अध्यक्ष को थाने में पट्टे से की पिटाई


रिपोर्ट _नीलम

अक्षय मेल ब्यूरो

सलोन।भाजपा शासन काल में भाजपा बूथ अध्यक्ष को सलोन पुलिस ने थाने बुलाकर उसकी पट्टे से जमकर पिटाई कर दी।जब इस मामले की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को हुई तो आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया।वही कार्यकर्ताओं ने थाने के मुंशी पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी।जबकि पीड़ित ने थानेदार पर पत्नी से अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है।वही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से थानाध्यक्ष की शिकायत दूरभाष पर की है।भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दो दिन का समय मांगा है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा अचकवापुर समसपुर खालसा निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र परागदीन भाजपा से रुनीपुर गांव का बूथ अध्यक्ष है।3 जुलाई 2021 को राजेन्द्र के पुत्र हिमांशु और गांव के छोटेलाल पुत्र बिंदादीन के लड़के शिवम से कहासुनी हुई थीं।जिसमे दोनों पक्षो को पुलिस ने थाने बुलाया था।पीड़ित युवक राजेन्द्र कुमार का आरोप है कि दूसरे पक्ष से पुलिस ने पैसा ले लिया।वही थाने के मुंशी अजीत तिवारी ने उससे दस हजार रुपये की मांग की।लेकिन युवक ने बेटी की शादी का हवाला देकर पैसे देने से मना कर दिया।आरोप है कि कंप्यूटर रूम में ले जाकर उसकी पट्टे से जमकर पिटाई कर दी।इस दौरान पिटाई से युवक बेहोश हो गया।जिसके बाद उसके और उसकी पत्नी के खिलाफ चलानी रिपोर्ट तैयार कर शांति भंग में चालान कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया।वही जब भाजपाइयों को मामले की जानकारी हुई तो मण्डल महामंत्री सत्यपाल विश्वकर्मा, सूची मण्डल अध्यक्ष गिरजेश सिंह, सलोन मंडल अध्यक्ष गौरव रस्तोगी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ कोतवाली का घेराव कर दिया।भाजपाइयों ने मुंशी अजीत तिवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और उन्हें सस्पेंड करने की मांग को लेकर थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।भाजपा पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष की शिकायत कार्यकर्ताओ ने दूरभाष पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से की है।मामले की जानकारी एसपी श्लोक कुमार को होते ही तुरन्त थानाध्यक्ष सलोन से पूरे प्रकरण की जानकारी मांगी है।इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बूथ अध्यक्ष ने पुलिस द्दारा पिटाई किये जाने सम्बंधित तहरीर दी है।कप्तान साहब के निर्देश के बाद मामले की जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ