नहर में गिरने से अधेड़ की हुई मौत






नहर में गिरने से अधेड़ की हुई मौत

अक्षय मेल ब्यूरो
सालोन

सलोन,रायबरेली।संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिरने से अधेड़ की मौत हो गई।घटना की जनकारी परिजनों को उस दौरान हुई जब नहर में अधेड़ को तैरती लाश देखी गईं।सूचना पर पहुँची पुलिस ने नहर से अधेड़ का शव निलवाकर पीएम के लिए भेज दिया।घटना के बाद से परिजनों में मातम छाया है।मृतक शहर में आचार फैक्ट्री में नौकरी करता था।और लॉकडाउन में अपने गांव लौटा था।सलोन कोतवाली अंतर्गत पूरे हरबंश का पुरवा मजरे पाल्हीपुर निवासी प्रकाश पटेल(45) पुत्र माता प्रसाद पटेल शनिवार को धरई माइनर के बगल स्थित खेत की तरफ धान रोपाई करने गया था।देर शाम घर  वापस लौटते वक्त युवक धरई माइनर नहर के किनारे बैठ गया।इस बीच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गया।इधर देर रात तक घर ना पहुँचने पर युवक की तलाश शुरू हुई।लेकिन युवक का कही पता नही चला।रविवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले तो उन्हें नहर में उतरती लाश दिखाई दी।जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया।जिसकी शिनाख्त प्रकाश पटेल के रूप में की गई।वही अधेड़ का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में हड़कम्प मच गया।मृतक की पत्नी प्रेमा देवी लड़का करण, बेटी साधना,बब्ली का रो रो के बुरा हाल है।थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक अधेड़ को मिर्गी की बीमारी थी।नहर के किनारे उसे अचानक उसे मिर्गी आने लगी।जिसके कारण वह नहर के अंदर गिर गया।जिससे उसकी मौत हो गई।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ