वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने आम को वृक्ष का रोपण कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
रिपोर्ट_नीलम राय बरेली ब्यूरो
अक्षय मेल अमेठी
जनपद नोडल अधिकारी, एमएलसी, विधायक, डीएम आदि ने बछरावा सहित जनपद में कई स्थलों पर वृहद वृक्षारोपण कर जनपद को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प
जनपद में 4 जुलाई का लक्ष्य के सापेक्ष 38 लाख 25 हजार से अधिक वृक्षों का हुआ रोपण: डीएफओ
वृक्ष है तो जीवन है मेरा पेड़ मेरा साथी थीम के साथ करे अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण व सवंर्धन: डाॅ0 दिनेश शर्मा
रायबरेली 04 जुलाई, 2021
जन सहभागिता द्वारा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं अन्य राजकीय विभागों के सहयोग से ग्राम पंचायत/नगर निकाय स्तर पर निरूपित माइक्रोप्लान के अनुसार उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण महोत्सव में 25 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया तथा 5 करोड़ पूरे वन महोत्सव सप्ताह के दौरान किया जायेगा। जनपद में 4 जुलाई को एक दिन में 38 लाख 24 हजार वृक्षों का रोपण किया जाये का लक्ष्य है जिसमें 38 लाख 25 हजार से अधिक वृक्षों का रोपण किया जा चुका है। लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षों का रोपण लक्ष्य से अधिक रोपित किये गये। जनपद में वन महोत्सव का आयोजन विकासखंड बछरावां के प्रांगण में जनपद के प्रभारी मंत्री/उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने आम वृक्ष का रोपण कर शुभारम्भ किया गया। इसी दौरान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह व उमेश द्विवेदी, विधायक राम नरेश रावत, धीरेन्द्र बाहदुर सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह आदि गणमान्य जनों ने विभिन्न प्रजातियों के वृक्षो का रोपण किया। इसी क्रम में जनपद की नामित नोडल अधिकारी/प्रबंध निदेशक उ0प्र0 मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लि0 कंचन वर्मा, डीएफओ बृज मोहन शुक्ला आदि लोगों द्वारा आम, मोलश्री, सहजन, सागोन, जामुन आदि के वृक्षों का रोपण किया गया। जनपदवासियांे द्वारा भी वृक्षारोपण करने में बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। वृक्षों का रोपण व ऑनलाइन अप लोडिंग का कार्य निरन्तर जारी रहा।
कभी छाँव-कभी धूप सुहाने मौसम में जनपद के प्रभारी मंत्री/उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा वन विभाग एवं डीएफओ, ग्राम प्रधान आदि अधिकारी को निर्देश दिये है कि वन महोत्सव वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को भली-भांति सम्पन्न कराकर इसकी सूचना समय-समय पर अपलोड भी कराते रहे। कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम में मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। सरकार द्वारा दिये गये लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण कर जनपद को हरा-भरा बनाकर वन महोत्सव के तहत वृक्षों का रोपण से प्रदूषण मुक्त अधिक हरा-भरा प्रदेश बनाने की सकारात्मक पहल की शुरूवात पूरे प्रदेश में हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वन महोत्सव का 1 जुलाई को पवित्र पीपल बोधी वृक्ष का रोपण करते हुए शुभारम्भ करते हुए वन महोत्सव सप्ताह का प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा वृक्षारोपण जन आन्दोलन - 2021 के अन्तर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन पैंकेज-3 पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे, बड़ाडांड, तहसील-बल्दीराज जनपद सुल्तानपुर में व प्रदेश की राजपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पहूज नदी, सिमरधा डैम जनपद झाँसी में किया गया है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम जोर-सोर से मनाया गया। इसी बीच डीएफओ द्वारा बताया गया कि प्रदेश में व जनपद में वृक्षारोपण की पल-पल की रिपोर्ट आ रही है जनपद में लक्ष्य पूरा कराया जा रहा। इस कार्यक्रम को पूरे जनपद में प्रात से शुरू कर दिया गया था।
जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 दिनेश शर्मा, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, नगर मजिस्टेªट युगराज सिंह, उप निदेशक सूचना प्रमोद कुमार आदि ने वन महोत्सव सप्ताह के साथ ही आगामी सभी पर्व स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, ईदुज्जुहा पर्वो की हार्दिक बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए हमें पर्वों पर मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हमें सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण व संरक्षण कराना चाहिए तथा पारस्परिक सद्भावना एकता से ही राष्ट्र उन्नति कर सकता है। हमे अंधविश्वास, पाखण्डों से दूर रहना है।
प्रभारी मंत्री/उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने बछरावां नगर निकाय सभागार में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करते हुए आहवान किया कि सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं व सरकार द्वारा किये गये कार्यो को जन-जन तक पहुचाये और आमजन मानस को सरकारी की योजनाओं का लाभ पहुचाए। उपस्थित अतिथिगण, अधिकारीगण सामान्य जन को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों की विकास पुस्तिका वर्षो में जा न हो पाया 4 वर्षो में कर दिखाया की पुस्तक व कोरोना बचाव व जागरूकता पम्पलेट व पोस्टर आदि निःशुल्क पुस्तक प्राप्त होने पर खुशी जाहिर की तथा आगामी दिनों में वृक्षारोपण करने का भी संकल्प लिया गया।
इस मौके पर डीएफओ बृज मोहन शुक्ला, डीडी सूचना प्रमोद कुमार, बीडीओ बछरावां व हरचंदपुर आदि जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ