अक्षय मेल समाचार जौनपुर
कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए जल शक्ति अभियान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से दिखाया गया। इस अवसर पर सभी को जल संरक्षण शपथ दिलाई गई। विकासखंड सिकरारा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जल ही जीवन है, इसका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को जल बचाने की आदत डालनी होगी। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। पर्यावरण संतुलन हेतु भी जल अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि जल संकट की स्थिति से बचने के लिए सभी को जल संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद की 1740 ग्राम पंचायतों में नए तालाब खोदने का अभियान प्रारंभ किया जाएगा तथा बेसिक शिक्षा विभाग के 3200 स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने का अभियान चलाया जाएगा, जिससे वर्षा के जल को संरक्षित किया जा सकेगा।


0 टिप्पणियाँ