रोजगार मेला का आयोजन 24 मार्च 2021 को

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
            जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन रोजगार कार्यक्रम‘ के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, एवं कौशल विकास मिशन द्वारा निजी नियोजकों के सहयोग से 24 मार्च 2021 को प्रातः 10.00 बजे ‘रोजगार मेला‘‘ का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस जौनपुर में किया जा रहा है। जिसमे निजी क्षेत्र की कम्पनियां शामिल होंगे तथा विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता- हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई0टी0आई0 है, तथा आयु सीमा 18-40 वर्ष रखी गयी है। विभिन्न कम्पनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह- 8000-15500 हजार रूपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जायंेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मेले से सम्बन्धित कोई भी जानकारी सेवायोजन विभाग के ऑनलाइन वेब पोर्टल- www.sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते है। उन्होंने                      यह बताया कि रोजगार मेले में अभ्यर्थी अपने समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, दो पासपोर्ट फोटो एवं आई0डी0प्रूफ के साथ लेकर प्रतिभाग कर सकेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ