771 लोगों का हुआ हुआ एंटीजन टेस्ट कोई पॉजिटिव नहीं निकला
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा त्वचा के रोगी पहुंचे जबकि बड़ी संख्या में लोगों के गोल्डेन कार्ड बने। कुछ रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मातापुर में आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया।
मेला के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि जिले के 76 अति. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इसमें से 73 ग्रामीण और तीन शहरी क्षेत्र के थे। मेले का कुल 4642 लोगों ने लाभ उठाया। इसमें से पुरुष 1569 और 2487 महिलाएं और 629 बच्चे थे।
306 सांस के रोगी, 341 मधुमेह, 617 त्वचा रोगी, 417 पेट के रोगी, 252 हाइपर टेंशन, 135 एनीमिया, 95 लीवर, 09 टीबी संभावित, 224 गर्भवती, 50 हेपेटाइटिस, 179 नेत्र परीक्षण तथा 2113 अन्य रोगोंं के मरीजों को जांच, सलाह व दवाएं मुफ्त में दी गई। इस दौरान 514 लोगों के गोल्डेन कार्ड बने और 771 का एंटीजन टेस्ट हुआ लेकिन कोई कोरोना पॉजिटिव रोगी नहीं मिला। आंख के 15, सामान्य के 03, ईएनटी के 10, मेडिकल के 11, स्त्री रोग के 11 और अन्य के 09 रोगी हायर सेंटर रेफर किए गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मेले में सारी बीमारियों की जांच और इलाज की व्यवस्था थी। आयुष्मान भारत का गोल्डेन कार्ड बनाया जा रहा था। हर केंद्र पर अलग से कोविड हेल्प डेस्क बनी थी। जहां पर स्कैनर तथा पल्स आक्सीनेटर के माध्यम से कोविड-19 के लक्षण वाले तथा बिना लक्षण वाले अलग किए जा रहे थे। हर केंद्र पर शत-प्रतिशत कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया गया। प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए ।
मेले में निम्न सुविधाएं मौजूद रहीं:-
• बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच
• गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण
• दवा और सभी पैथालॉजी जांच निःशुल्क
• निःशुल्क सैनेटरी नैपकीन वितरण
• नसबंदी के लिए पंजीकरण
. कोविड जाँच एवं गोल्डेन कार्ड
• क्षय रोग की जांच
• परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का निःशुल्क वितरण
यह सुविधाएं भी रहीं मौजूद:-
• चिकित्सा व उपचार के अलावा संदर्भन की सुविधा
• गर्भावस्था, प्रसवकालीन व जन्म पंजीकरण का परामर्श
• बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने के लिए परामर्श सुविधा
• मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया व कुष्ठ की स्क्रीनिंग
• तंबाकू और मद्यपान छोड़ने के लिए परामर्श

0 टिप्पणियाँ