21 जनवरी से 20 फरवरी 2021 तक ’’राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम 2021’’ आयोजन जनपद जौनपुर में किया जा रहा है।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मासिक कार्यक्रम के 18 वे दिन आज कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एस0पी0 सिंह एवं सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव मछलीशहर थानाध्यक्ष एवं चैकी इन्चार्ज मछलीशहर के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा प्रचार प्रसार हेतु मछलीशहर में एल0ई0डी0 वैन को रवाना किया गया। उक्त के पश्चात सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एस0पी0 सिंह एवं सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव मछलीशहर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अरोग्य मेला में शामिल हुए और स्वास्थ्य परीक्षण कराये, उक्त स्वास्थ्य परीक्षण में समस्त प्रवर्तन कर्मी मौजूद रहे।  इसके साथ-साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी दी गयी तथा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जनमानस में पम्पलेट, हैण्डबिल का वितरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ