जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विकासखंड रामपुर में बन रहे अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण किया गया।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दीवारों में जो लोना लग रहा है उसका ट्रीटमेंट कराया जाए, उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि सरिया, सीमेंट, बालू तथा बिल्डिंग में प्रयुक्त मटेरियल की जांच कराकर रिपोर्ट दें। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र की बिल्डिंग की जांच करें कि मानचित्र के अनुसार ही बिल्डिंग का निर्माण कार्य हो रहा है कि नहीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाउंड्री के अंदर मिट्टी डालने का कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराया जाए। इस दौरान मात्र 12 श्रमिक कार्य करते पाए गए, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ