बदहाली का शिकार कुशल गांव का बस अड्डा ।



अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव





 मार्टिनगंज आजमगढ़ 



मार्टिनगंज तहसील के अंतर्गत कुशल गांव बाजार में बना सरकारी  रोडवेज का बस अड्डा शोपीस बन करके बस रह गया है सुविधा के नाम पर एक भी बसों का संचालन इस रोडवेज बस अड्डे से नहीं हो रहा है पिछली सपा सरकार में करोड़ों की लागत से बना यह बस अड्डा आज अपनी बदहाली पर रो रहा है इस समय बाजार वासियों के लिए यह धान सुखाने टेंट हाउस वालों का गद्दा रजाई और मैटिंग सुखाने के काम में आ रहा है बाजार वासी अपना धान गेहूं कटने के बाद यहां सुखाने का काम करते हैं विडंबना यह है कि कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों शिकायत करने के बाद भी कोई इस पर कार्यवाही नहीं हुई बस अड्डे के संचालन के बाद से ही यहां पर अव्यवस्था का आलम शुरू हो गया था बस अड्डे के संचालन के साथ पांच बसों का संचालन यहां से वाराणसी इलाहाबाद लखनऊ शाहगंज आजमगढ़ के लिए किया गया था लेकिन आज एक भी बस का संचालन नहीं हो रहा है जिसको लेकर के क्षेत्रवासियों में आक्रोश है बस अड्डे पर कई मोबाइल नंबर अधिकारियों के अंकित हैं लेकिन जितने भी अधिकारियों के नंबर वहां पर लिखे गए हैं वह या तो स्विच ऑफ बताते हैं या तो कवरेज क्षेत्र के बाहर बताते हैं कोई भी अधिकारी या कर्मचारी यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि बस अड्डा बनने के बाद करोड़ों की खर्च होने के बाद बसों का संचालन क्यों नहीं हो रहा है चाहे जो भी हो जनप्रतिनिधियों और सरकार की उदासीनता के कारण लोग परेशान हैं और उनकी परेशानी समझने वाला कोई नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ