सुरही बुजुर्ग गांव को 25 किमी दूर धान क्रय केंद्र मोहमदपुर में सम्मलित किए जाने से किसानों में रो ष



अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव


 
सरायमीर(आज़मगढ़):
विकास खण्ड मिर्ज़ापुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुरही बुजुर्ग एवं रामरायपुर को  वर्ष 2020-21 धान क्रय हेतु खाद्य विभाग मुहम्मदपुर एण्ड रानीपुर रजमों में सम्मलित किया गया है ।
 उक्त क्रय केंद्र सुरही बुजुर्ग गांव से लगभग 25 किलोमीटर दूर पर स्थित है। 
जबकि इसके पूर्व धान क्रय केंद्र
 विपणन शाखा सरायमीर  मात्र 3 किमी दूरी पर स्थित है । गांव के लोग सरायमीर स्थित केंद्र पर ही अपना धान एवं गेहूं देते चले आ रहे हैं।
 शासन द्वारा चलाई जा रही योजना कृषकों के नजदीकी क्रय केन्द्र पर धान बेचने की अनुमति दी गई है । 

 गांव के ओम प्रकाश चौहान नोखई,  राज कुमार चौहान ,  विजय लाल यादव , सुनील चौहान ,रणजीत चौहान दयाराम यादव ,बाबूराम चौहान ,हरिओम चौहान आदि ने प्रशासन से मांग की है कि हमारे गांव को वर्तमान धान क्रय केन्द्र खाद्य विभाग मुहम्मदपुर , रानीपुर रजमों में निकालकर पूर्व में सम्मिलित विपणन खाद्य विभाग क्रय केन्द्र सरायमीर में किए जाने मांग की है। 
सरायमीर स्थित क्रय केंद्र भी छोटा है।जहां भंडारण छमता भी कम है। जिस कारण सभी किसानों के खरीदारी होना संभव नहीं है। क्योंकि आजकल क्रय केंद्र पर अच्छा रेट मिल रहा है ।और व्यापारी किसानों का धान कम दामों पर धान खरीद खरीद रहे हैं ।
 गांव वासी परेशान है कि कौन इतनी दूर ले जाएगा। भाड़ा किराया भी अधिक लगेगा ।और वहां लाइन भी लगाना होगा।
 क्षेत्र के किसानों की सुविधा को देखते हुए सरायमीर में एक और क्रय केंद्र खोल दिया जाए ।ताकि क्षेत्र के किसान अपना धान क्रय केंद्रों पर बेच सकें ।इधर उधर न भटकना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ