खंड विकास ठेकमा ब्लॉक कार्यालय पर सभी बैंकों द्वारा कैंप का आयोजन सोमवार को


अक्षय मेल समाचार
/मनीष कुमार यादव

आजमगढ़

खंड विकास ठेकमा ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक एनआरएलएम  अभिषेक कुमार सिंह द्वारा  बताया गया  की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह से जुड़ी महिलाओं के बैंक खाता खोलने के लिए खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार 30 नवंबर  को सभी बैंकों द्वारा कैंप लगाकर आयोजन किया जा रहा है जिसमें ठेकमा क्षेत्र की सभी बैंकों द्वारा अपना अपना  कैंप लगा कर बैंक खाते खोले जाएंगे ज्ञात हो कि खाता खोलने को लेकर महिलाओं की लगातार शिकायत रही है की बैंक कर्मचारियों द्वारा महिलाओं के खाते खोलने में लगातार समस्याएं सामने आ रही थी जैसे मानक के अनुरूप दस्तावेजों की पूर्ति ना होना अथवा बैंक कर्मचारियों द्वारा पैन कार्ड की मांग किया जाना अथवा समूह की महिलाओं को बैंक में पहुंचने पर टालमटोल किया जाना आदि कई शिकायतों को मध्य नजर देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ के दिशा निर्देश अनुसार ठेकमा ब्लॉक मुख्यालय पर ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं की सुविधा एवं सहायतार्थ कैंप लगाकर खाता खोलने की प्रक्रिया के अंतर्गत ब्लॉक एवं बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित करवा कर जल्द से जल्द आने वाली समस्याओं को दूर किया जाना प्रथम दृष्टया शासनादेश का पालन कराया जाना सुनिश्चित किया गया है इस अवसर पर एनआरएलएम अधिकारी अमित दुबे द्वारा बताया गया की समूह से जुड़ी सभी महिलाओं की समस्याओं को सोमवार को लगने वाले कैंप के माध्यम से तत्काल निवारण करके समूह की महिलाओं की मदद की जाएगी यही शासनादेश है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ