ब्यूरो, अक्षय मेल/शिवगढ रायबरेली
कोविड19 (कोरोना वायरस) जैसी गंभीर महामारी को लेकर जहां प्रशासन दिन रात एक कर लोगों को कोरोना के बचाव में उपयोग होने वाली मेडिसिन,सैनिटाइजर एवं अन्य एवं जरूरी सावधानियों के बारे में लगातार जानकारी दे रहा है तो वही पुलिस महकमा भी पूरी तरह से कोरोना के खिलाफ जंग में अपना सराहनीय सहयोग दे रहा है इसी क्रम में आज शिवगढ़ थानेदार धीरेंद्र कुमार यादव द्वारा लोगों को मास्क लगाने का संकल्प दिलाया गया और उनसे यह आश्वासन लिया गया कि वह किसी भी स्थिति में बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर नहीं घूमेंगे और ना ही लोगों को बिना मास्क घूमने देंगे क्षेत्रवासियों ने थानेदार की इस पहल की सराहना की। थानाध्यक्ष शिवगढ़ धीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है इसलिए लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए लोगों को अभी बराबर सावधानी बरतने के लिए लगातार जानकारी दी जा रही है और नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है ।

0 टिप्पणियाँ