पराली न जलाने के लिए किसानों से किया गया आग्रह


ब्यूरो ,अक्षय मेल



बछरावां रायबरेली -- बछरावां विकासखंड के इसिया ग्राम सभा में कृषि विभाग द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ अजय सिंह, भूरी सिंह व  कृषि वैज्ञानिक डॉ आरके कनौजिया एवं प्रभारी कृषि रक्षा इकाई अजय सिंह बीटीएम प्रदीप नारायण सहायक तकनीकी प्रबंधक हरेंद्र शुक्ला व अखिलेश कुमार एवं क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे। जिसमें कृषि विभाग की तरफ से आयोजित गोष्ठी में धान के खेत में पराली न जलाने के लिए किसानों से आग्रह किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की गई वह इसके साथ ही साथ संचारी रोग नियंत्रण की रोकथाम की रूपरेखा भी बनाई गई। इस कृषक गोष्ठी में आरके, रघुनाथ पटेल पूर्व प्रधान, अमर सिंह, प्रेम सिंह, राज कुमार चौधरी पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत इसिया मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ