अक्षय मेल
जगदीशपुर अमेठी । वर्तमान समय में पुलिस निरंकुश व बेखौफ होकर जनता से लूट खसौट पर उतारू है जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान बने रहते हैं ।
जगदीशपुर पुलिस निरंकुश व बेखौफ़ होकर जनता से लूट खसोट पर उतारू है वहीं लुटेरी पुलिस के काले कारनामों से सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की हवा निकल रही है बताते चलें कि प्रदेश में जब भाजपा सरकार को बहुमत मिला था तो योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री बने थे तब लोगों को यह विश्वास हो चला था कि अब जनता की सुनवाई होगी और जनता को काफी सहूलियतें मिलेगी साथ ही साथ भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश भी लग जाएगा ।जनता द्वारा संजोए हुए सपने उस समय काफूर हो गये जब चारो तरफ मची लूट से जनता को दो चार होना पड़ रहा है ।जन प्रतिनिधियों के ब्यूरोक्रेसी पर कोई पकड़ न होने के कारण वह स्वेच्छा चारी सी हो गई है चारो तरफ लूट खसोट का आलम है ।जनता के साथ होने वाली लूट खसोट को रोकने में यहाँ के जन प्रतिनिधि भी अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। जगदीशपुर पुलिस लूट खसोट करने में किस तरह अव्वल है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोतवाली के आसपास दलालों का जमावड़ा लगा रहता है जिनका अंदर से बाहर तक दबदबा कायम है जिनकी बदौलत लोगों की फरियाद सुनी जाती है ।बिना बिचौलिये के फरियाद करना टेढी खीर के समान है ।
0 टिप्पणियाँ