*रायबरेली:* सदर विधायका अदिति सिंह ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के क्रम में आज अमावां ब्लाक के अंतर्गत मैनूपुर, रजवापुर, हैबतमऊ ग्रामसभा कौवाडीह, डिघिया और दाऊद नगर गांवों का दौरा कर जनता से भेंट की। इस दौरान सदर विधायक अदिति सिंह का जनता ने फूलों - मालाओं से भव्य सम्मान किया। अदिति सिंह ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिताजी स्व. अखिलेश सिंह द्वारा अमावां विकास खण्ड अन्तर्गत गाँव – गाँव को सड़क मार्गों से जोड़ा गया, स्कूलों का निर्माण कराया गया, बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गयी और पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य किया गया। मैं भी अमावां के सम्पूर्ण विकास के लिए संकल्पित हूँ। साथ ही अदिति सिंह ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत हैबतमऊ में प्राथमिक विद्यालय कौवाडीह की बाउंड्रीवाल का लोकार्पण किया और विद्यालय के कायाकल्प की सराहना की।

0 टिप्पणियाँ