अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
बछरावां विकासक्षेत्र में गलत तरीके से किये गये संविलियन के मामले बढ़ते जा रहें है।ताजा मामला ग्राम पंचायत मैनाहार कटरा विकासक्षेत्र बछरावां का है जहाँ पर पूर्व के ग्राम प्रधान ललिता सिंह पूर्व प्रधान शैलेन्द्र पाल,शिव बहादुर सिंह पूर्व उपप्रधान अशोक कुमार सिंह आदि कई ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली को प्रार्थना पत्र देकर उच्च प्राथमिक एवम प्राथमिक विद्यालय मैनाहार कटरा के संविलियन को पूर्णतयः गलत एवम शासनादेश के विपरीत बताया।जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का कहना है कि दोनों विद्यालय की अलग-अलग चहारदीवारी है तथा अलग-अलग गेट है।दोनों विद्यालय के परिसर भी अलग-अलग है फिर भी शासन के निर्देशों के विपरीत दोनों विद्यालय का संविलियन कर दिया गया।ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने दोनों विद्यालय की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ