संक्रमण को रोकने को साफ सफाई जरूरी




अक्षय मेल समाचार/मनीष कुमार यादव


 फूलपुर(आजमगढ़)। अधिशासी अधिकारी द्वारा स्वयं प्रातः काल ही भ्रमण करके सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। इसदौरान कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया। संचारी रोग नियंत्रण को लेकर नगर पंचायत सक्रिय है। इसी के तहत गुरुवारकी सुबह ही अधिसाशी अधिकारी ने नगर में साफ सफाई का जायजा लिया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। बताया कि कर्मचारी सफाई कार्य मे लगे हुए थे।  2 कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर थे।  नगर पंचायत में सब कुछ सामान्य होने की सूचना प्रातः काल ही उपजिलाधिकारी फूलपुर और अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उपलब्ध करा दिया गया।  आज माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान का आरंभ 10:00 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाना था इसके लिए भी नगर पंचायत द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत पूरे अक्टूबर की कार्य योजना सीएमओ आजमगढ़ को भी प्रेषित कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ