अक्षय मेल समाचार/मनीष कुमार यादव
मार्टिनगंज /आजमगढ़
खंड शिक्षा कार्यालय मार्टिनगंज के अंतर्गत नियुक्त अनुदेशक शिक्षकों का विगत 4 महीने से मानदेय का भुगतान न होने के कारण वह और उनके परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं अनुदेशकों ने बताया कि कई बार हम लोगों ने अपने स्तर से विभागीय अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसके बाद भी हम लोगों की ड्यूटी में कोई कटौती नहीं है अनुदेशक संघ मार्टिनगंज वर्ष 2015 पंचायत चुनाव में अपनी ड्यूटी पूर्ण रूप से किया था लेकिन इसका भी मानदेय भुगतान अभी तक नहीं हुआ इसके बावजूद वर्ष 2020 में भी बीएलओ की ड्यूटी लगा दी गई अनुदेशकों का कहना है कि पहले वह 2015 का की गई बीएल ओ डियूटी का मानदेय का भुगतान किया जाए और हम लोगों का विगत 4 महीने से जो भुगतान नहीं हुआ वेतन का उसको भी दिया जाए वहीं दूसरी तरफ हम लोगों की ड्यूटी लगा दी गई है लेकिन हम लोग वेतन और काम का पैसा न मिलने से परेशान हैं इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव विजय कुमार गब्बर अरविंद कुमार यादव प्रहलाद यादव ने कहां की जल्द से जल्द अगर हम लोग वेतन नहीं मिला तो हम लोगों की स्थिति और भी खराब हो जाएगी।

0 टिप्पणियाँ