उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड संस्था रायबरेली के बने अध्यक्ष- वैभव श्रीवास्तव


नीलम ब्यूरो
दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली



रायबरेली! 
 नवागंतुक जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव रायबरेली ने उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड संस्था रायबरेली के जिला मुख्यायुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी  अभिषेक गोयल के अनुरोध पर संस्था के अध्यक्ष पद को स्वीकार किया।
   जिलाधिकारी कार्यालय में पहुँच कर वरिष्ठ लीडर ट्रेनर एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य लक्ष्मी कांत शुक्ला ने स्कार्फ
 पहनाकर जिलाधिकारी महोदय को संस्था का सदस्य बनाया।
 इस अवसर पर प्रादेशिक कार्यकारिणी की सदस्य लीडर ट्रेनर श्रीमती निर्मला देवी जिला सचिव अरविंद कुमार शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष तिवारी जिला गाइड कैप्टन व लीडर ट्रेनर श्रीमती निरुपमा बाजपेई जिला ट्रेनिंग कमिश्नर श्रीमती साधना शर्मा जिला संगठन कमिश्नर गाइड श्रीमती मोहिता उपाध्याय जिला संगठन कमिश्नर स्काउट देवेंद्र बाजपेई एवं सम्मानित मैनेजर एसोसिएशन के महामंत्री हरिओम शर्मा ने बुके भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी महोदय ने वर्तमान में करोना वायरस से रोकथाम में स्काउट गाइड संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका की अपेक्षा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ