महाराजगंज में एंबुलेंस का औचक निरीक्षण करने पहुंचे- अंकुर अवस्थी
एंबुलेंस को सैनिटाइजर , N-95 मास्क एवं मोबाइल चार्जर दिया
नीलम ब्यूरो
दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
महाराजगंज/रायबरेली!
Covid 19 संकट के बीच हर कोई अपने दायित्व का निर्वाह पूरी निष्ठा के साथ कर रहा है सभी अधिकारी डॉ स्वास्थ्य कर्मी सफाई कर्मी और पुलिस बल ने कोरोना काल में योद्धा के रूप में जनसेवा की है परंतु कोरोना योद्धा या कोविड योद्धा की परिभाषा एंबुलेंस कर्मचारियों के बिना एकदम अधूरी है कोरोना काल में सबसे पहला रिस्पांस एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा ही किया जाता है और उन्हें सुरक्षित उचित अस्पतालों पर पहुंचाया जाता है
आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में एंबुलेंस का औचक निरीक्षण करने हेतु प्रभारी अंकुर अवस्थी पहुंचे, वहां पहुंच कर उन्होंने सभी एंबुलेंस स्टाफ को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप अपना कर्तव्य निभाया एवं हर एक मरीज को बिना किसी तकलीफ के सेवा दें इस मौके पर उन्होंने एंबुलेंस को सैनिटाइजर N-95 मास्क एवं मोबाइल चार्जर भी प्रदान किए
जिलाप्रभारी अंकुर अवस्थी ने बताया कि कर्मचारी दिन रात ड्यूटी कर अपने दायित्व का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर रहे हैं इस समय Coivd-19 धनात्मक मरीजों को ले जाने के लिए महाराजगंज सीएचसी पर 108 की दो एंबुलेंस लगाई गई है
मरीजों को सेवा देने के दौरान एम्बुलेंस कर्मचारियों द्वारा सभी मानकों को पूर्ण किया जाता है जैसे कि पी पी किट को ढंग से पहनना ग्लव्स , मास्क, शू कवर आदि को सही ढंग से पहनना जिससे कि सेवा देते समय वह स्वयं संक्रमित ना हो इस मौके पर सुनील वर्मा, दीपक पटेल, गोपाल ,सदानंद, नरेंद्र, चंदन सिंह एवं ईएमटी आशीष बुधराम , अखिलेश , विनय मिश्र , दिनेश एवं अमित आदि मौजूद थे

0 टिप्पणियाँ