पुलिस कसटडी में दलित युवक की मौत होने पर उसके परिजनों से मिलने जा रहे बीएसपी प्रतिनिधि मंडल को रायबरेली पुलिस ने रोका
प्रशासन की दबंगई से दलित युवक की मौत- लाजवंती कुरील
नीलम ब्यूरो/शिवम् पटेल
दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
*बछरावां रायबरेली* -- लालगंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में बाइक चोर के आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर सियासी राजनीति का पारा गरम हो गया। जिसमें प्रशासन द्वारा रोड जाम की स्थिति आने पर पीएसी बुलाकर लाठीचार्ज की कार्यवाही भी करनी पड़ी थी। जिसको लेकर वर्तमान सरकार के विरुद्ध एवं पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हुए थे। इसी क्रम में मृतक की वस्तु स्थिति की सही जानकारी लेने के लिए आज राजधानी लखनऊ से बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलने के लिए लालगंज आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ियों का काफिला लखनऊ रायबरेली की सीमा पर दखिना टोल टैक्स पहुंचा। पुलिस द्वारा चिन्हित वाहनों को पूछताछ के बाद छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसी दौरान उप जिला अधिकारी महाराजगंज विनय कुमार मिश्रा, बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह, थानाध्यक्ष हरचंदपुर अनिल कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर एवं विधायक भीमराव अंबेडकर इटावा, बछरावां विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील, बछरावां विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश चौधरी, बसपा नेता पारस द्विवेदी सहित अन्य कई बसपा नेताओं को पुलिस हिरासत में लेकर बछरावां डाक बंगले में पुलिस सुरक्षा के साथ रोका गया और लालगंज जाने से प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगा दी।

0 टिप्पणियाँ