दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-कोतवाली नगर अन्तर्गत सीताकुण्ड निवासी एक महिला ने परिवारिक कलह के चलते गोमती नदी के पुल पर लगी रेलिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी की मौके पर स्थानीय के०एन०आई०चौकी इंचार्ज प्रवीण मिश्रा ने अपने क्षेत्र मे बाइक से एक सिपाही को लेकर गस्त कर रहे थे उसी दौरान उनकी निगाहें गोमती नदी पुल के रेलिंग पर पड़ी तो उन्होंने देखा की एक महिला ने नदी मे कूदने का प्रयास कर रही है उसके बाद के०एन०आई०टी० चौकी इंचार्ज प्रवीण मिश्रा व सिपाही नीरज कुमार पटेल ने आनफानन मे दौड़कर महिला को सुरक्षित नीचें उतारा महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया उसके बाद के०एन०आई०टी०चौकी इंचार्ज प्रवीण मिश्रा ने महिला से आत्महत्या का कारण पूछा तो महिला ने बताया की मेरे पति से परिवारिक विवाद हुआ है।घटना की सूचना पति को मिलते ही मौके पर पहुंचा पति व पीड़ित पत्नी को महिला थाना भेज दिया गया।
0 टिप्पणियाँ