जाने वो शहर का कौन सिपाही है जो एक महिला को आत्महत्या करने से बचाया।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर-कोतवाली नगर अन्तर्गत सीताकुण्ड निवासी एक महिला ने परिवारिक कलह के चलते गोमती नदी के पुल पर लगी रेलिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी जिसे पुल के रेलिंग पर चढ़ते हुए के०एन०आई०टी० चौकी पर तैनात तेजतर्रार सिपाही नीरज कुमार पटेल ने देखा तो आनफानन मे दौड़कर महिला को सुरक्षित नीचें उतारकर महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया उसी समय तत्काल के०एन०आई०टी०चौकी इंचार्ज प्रवीण मिश्रा को सिपाही ने सूचना दी मौके पर चौकी इंचार्ज ने महिला से आत्महत्या का कारण पूछा तो महिला ने बताया की मेरे पति से परिवारिक विवाद हुआ है।घटना स्थल पर पहुंचा पति व पीड़ित पत्नी को महिला थाना भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ