पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्भुआ बजार मे पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।

दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर-पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था व सामाजिक दूरी का जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक द्वारा लाउडहेलर के माध्यम से थाना लम्भुआ क्षेत्र के लोगो से अपील की गयी कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्भुआ के समस्त व्यापारियों से भी अपील की गयी कि बिना मास्क पहने अपने दुकान पर न बैठे और ग्राहकों से भी मास्क पहनने का अनुरोध करें व लोगो से सोशल डिस्टेन्स बना कर रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ