पुरानी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान दूसरे के भूमिधरी पर अवैध करा रहे हैं पंचायत भवन का निर्माण
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
ब्यूरो चीफ/ शिव कुमार यादव
सोरांव ----- सोरांव तहसील अंतर्गत होलागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सराय नंदन उर्फ समस्तपुर के ग्राम प्रधान आनंद कुमार यादव से रामनेवाज के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसके चलते ग्राम प्रधान रामनेवाज की भूमि धरी खाता संख्या 147 रकबा 0. 5830 में धान की फसल को हल्का लेखपाल की मिलीभगत से जेसीबी लगा के खुदवा कर पंचायत भवन बनवाया जा रहा है जबकि भूस्वामी के द्वारा न्यायालय में मामला विचाराधीन है यही नहीं भूस्वामी द्वारा उप जिलाधिकारी सोरांव के यहां धारा 24 के अंतर्गत हक बंदी के लिए वाद दाखिल किया है लेकिन हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान को यह सब कोई मायने नहीं रखता है भूस्वामी का कहना है कि मेरे ही घूम धरि से लगी हुई 146 नंबर में नवीन परती है जिस पर पक्की सड़क बनी हुई है ग्राम वासियों का कहना है कि पंचायत भवन के लिए प्राइमरी स्कूल के बगल में प्रस्ताव किया गया था जो शासन द्वारा पंचायत भवन के नाम से जमीन आवंटित की गई है जो खतौनी खाते में दर्ज है इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सोरांव ने तहसीलदार के मौजूदगी में भूमि की पैमाइश करने के लिए राजस्व टीम गठित कर विवाद का निस्तारण करने का आदेश किए हैं

0 टिप्पणियाँ