शिक्षक दिवस पर कोरोना योद्धा सुगमकर्ताओ को दिया गया सम्मान पत्र

शिक्षक दिवस पर कोरोना योद्धा सुगमकर्ताओ को दिया गया सम्मान पत्र



कोरोनावायरस से बचाने में सुगमकर्ताओ द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान सराहनीय पहल - बी.एस.ए

नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली


रायबरेली! 
जनपद में विगत 6 माह से लगातार कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मीना राजू मंच सुगम करता टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाकर गांव-गांव घर-घर तक लोगों को जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन को पहुंचा कर संक्रमण से बचने के जागरूक किया जा रहा है।
जागरूकता टीम को शिक्षक दिवस पर प्रत्येक विकास खंड से एक एक सुगम करता को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा द्वारा जनपद मुख्यालय प्राथमिक विद्यालय गोरा बाजार में प्रशस्ति पत्र देकर उनके द्वारा जागरूकता अभियान में किए गए सहयोग के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया उन्होंने कहा कि जनपद में कोरोना महामारी से बचाने के लिए कोरोना योद्धा के रूप में सुगम कर्ताओं ने जबरदस्त भूमिका निभाई है उन्होंने सभी से आगे भी इस अभियान को जारी रखकर जनपद को कोरोना संक्रमण से बचाने की सहयोग प्रदान करते रहे।
जागरूकता टीम में ऊंचाहार से श्वेता शर्मा जगतपुर से श्रद्धा चौबे अलका सिंह दुर्गेश नंदिनी नगर क्षेत्र से सुमन देवी गायत्री यादव राही से सीमा मिश्रा कांति देवी वंदना श्रीवास्तव रीता सिंह हरचंदपुर से गरिमा गुप्ता डीह से ज्योति बाजपेई सताव से सुमनलता बर्मा रेणुका मिश्रा अमावा से दीपिका शुक्ला को शिक्षक दिवस पर उनके द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के प्रयास पर प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह बढ़ाया गया।
अभियान के संयोजक एस.एस पाण्डेय प्र.अ. रिसोर्स पर्सन बालिका शिक्षा ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मीना राजू मंच की सभी प्रतिभागी सुगमकर्ताओ द्वारा बहुत ही प्रभावशाली एवं प्रेरणादाई जागरूकता संदेश देकर आम जनमानस को जागरूक किया गया है अन्य प्रतिभागी सभी सुगम करता टीम को सामान्य स्थिति आने पर जनपद स्तर पर उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी आशीष तिवारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ