बेखौफ दुकानदार मंहगे दामों में बेंच रहा यूरिया

बेखौफ दुकानदार मंहगे दामों में बेंच रहा यूरिया




 
 शुकुल बाजार अमेठी ----बात की जा रही है शुकुल बाजार के मवैया चौराहा पर स्थित खाद बिक्री केन्द्र की जहाँ किसानों को वर्तमान मे 380-390के दाम में यूरिया बेंची जा रही है।
जबकि विगत सप्ताह जिलाधिकारी द्वारा किसानों की समस्या का समाधान निकालने के लिए जाँच टीम गठित की गई थी जहाँ डीपीओ की टीम द्वारा छापा मारा गया जिसमें 13बोरी यूरिया की कालाबाजारी का खुलासा हुआ जिसकी आख्या जिलाधिकारी सौपने की बात कही गई साथ ही मौके पर मौजूद किसानों को टीम के सामने 266/में खाद दिलवायी गई। लेकिन किसानों की माने तो थोडी देर पश्चात 400में यूरिया फिर बेंची जाने लगी जो क्रम अनवरत चलता देखा जा रहा है। जबकि डीएम द्वारा गठित टीमों को बराबर निगरानी करते रहने का निर्देश जिलाधिकारी  द्वारा दिया गया है। किन्तु यहाँ के दुकान दार को जाँच टीमों का भय नही दिख रहा है। जिससे 266में मिलने वाली यूरिया किसानों को खुलेआम मंहगे दाम में बेंची जा रही है शनिवार सुबह पूरे लदई निवासी सूर्यनारायण यादव खाद ले जाते समय बताया कि 380में दी गई है। वहीं पूरे दुर्जन निवासी दान बहादुर ने 390में दुकान दार द्वारा दी गई लोगों का कहना है। कि जाँच टीम से बेखौफ हो दुकानदार मंहगे दाम  ें किसानों को यूरिया बेंच रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ