हल्का लेखपाल पर लगा अवैध धन वसूली का आरोप प्रधान सहित ग्रामीणों ने कि लेखपाल को हटाने की मांग
विनोद सिंह /अक्षय मेल संवाददाता
जगदीशपुर(अमेठी) लेखपाल द्वारा ग्रामीणों को अवैध कब्जे का धौस व नकल में मामूली त्रुटियों के नाम अवैध धन वसूली का मामला प्रकाश में आया है,वहीं मामले को लेकर ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी महोदय से लेखपाल को हटाने की मांग की है,
विकास खण्ड क्षेत्र के हारीमऊ न्याय पंचायत के दक्खिनगांव ग्राम सभा मे कार्यरत लेखपाल मोहम्मद इकरार पर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने
अवैध कब्जे का धौस व नकल में मामूली त्रुटियों के नाम अवैध धन वसूली का आरोप लगाया है,उक्त मामले को लेकर ग्राम प्रधान हरीराम सहित राकेश मौर्य,रमेश कुमार,रामसुधारे, शिवशंकर,अशोक ,मोहन,राम उजेरे व रहमत उल्ला आदि दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर उपजिलाधिकारी से हल्का लेखपाल मो०इकरार को इस क्षेत्र से हटाने की मांग की है,वहीं ग्राम प्रधान के अनुसार लेखपाल के क्रिया कलापों से क्षेत्र में काफी विवाद उत्पन्न हो रहें हैं, और ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है, जिसके कारण हल्का लेखपाल को हटाना अति आवश्यक है।उपजिलाधिकारी रामशंकर ने बताया मामला अभी मेरे संज्ञान में नही है, शिकायत मिलने पर उचीत कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ