प्रतापगढ़ जा रहे सपा कार्यकर्ताओं का काफिला टोल टैक्स प्रशासन ने रोका हुई झड़प




नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र

बछरावां रायबरेली -- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव की षड्यंत्र के तहत गिरफ्तारी के विरोध में राजधानी से प्रतापगढ़ जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल विधान परिषद सदस्य,  सुनील सिंह साजन विधान परिषद सदस्य, उदयवीर सिंह को उत्तर प्रदेश की तानाशाह सरकार के निर्देश पर भारी पुलिस प्रशासन ने बछरावां में टोल प्लाजा पर रोका गया। इस मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं के काफी हंगामे के बाद प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेतागणों को आगे जाने की अनुमति दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं को कठवारा में रोककर सारस होटल रायबरेली ले जाया गया जहां से प्रतापगढ़ जाने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी गई।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, बछरावां के पूर्व विधायक  रामलाल अकेला, ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पाण्डेय, शिक्षक महासभा प्रत्याशी उमाशंकर पटेल, ब्लाक प्रमुख बछरांवा विक्रांत अकेला विधानसभा अध्यक्ष आलू महाराज, वीरेंद्र यादव, शकील मंसूरी, प्रमोद चौधरी, समाजवादी समर्थक मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष अजीतशेखर, अभिषेक वर्मा रामजी, धीरज यादव, रंजीत यादव, अतुल प्रधान, निजामुद्दीन मंसूरी, मनमोहन मौर्या, शिवम पटेल, आदि सैकड़ो सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ