कोविड-19 एल-1 चिकित्सालय हेतु गद्दा एवं चादर का किया सहयोग।
दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर 10 सितम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती को आज कलेक्ट्रेट में जी0आर0 इन्फ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पैकेज-4 की संस्था द्वारा जनपद में कोविड-19 एल-1 चिकित्सालय में जन कल्याण हेतु 1000 चादर एवं 100 गद्दे का सहयोग सहयोग करने के लिये तत्सम्बन्धी पत्र भेंट कर अवगत कराया। जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त सामान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी को एल-1 चिकित्सालय के लिये सौंप दिया।

0 टिप्पणियाँ