संघर्षो का इतिहास बनाती है रायबरेली - प्रदीप यादव
- समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बनाये गये प्रदीप यादव
- रायबरेली के अधिवक्ताओं ने नये अध्यक्ष का किया स्वागत
रायबरेली, 10 सितम्बर, 2020!
समाजवादी अधिवक्ता सभा रायबरेली के अध्यक्ष शशि कुमार यादव ने अधिवक्ताओं के साथ उ0प्र0 के समाजवादी अधिवक्ता सभा के उ0प्र0 के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव का बुकें देकर स्वागत किया। प्रदीप यादव को अंगवस्त्र भेंटकर, पगड़ी पहनाकर एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व सांसद डिम्पल यादव का चित्र भेंट किया। स्वागत से अभिभूत होकर प्रदीप यादव ने कहा कि रायबरेली हमेशा संघर्षो का इतिहास बनाती रही है। 1857 के0 प्रथम स्वतन्त्रता आन्दोलन में राना बेनी माधव सिंह की क्रांति, 7 जनवरी 1921 को मुंशीगंज किसान गोलीकाण्ड, 1977 में प्रधानमन्त्री को हराकर राज नारायण को लोकसभा भेजना जैसे अनेक उदाहरण है। साहित्य के लिए भी रायबरेली का अपना स्थान है। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी, मलिक मोहम्मद जायसी, मुल्ला दाउद, सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’, अली मियां आदि ने रायबरेली का नाम रोशन किया है। रायबरेली जनपद समाजवादी आन्दोलन में भी अग्रणी रहा है। आशा है कि रायबरेली के लोग सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचायेंगे। अन्याय व जुल्म के विरूद्ध संघर्ष कर दो हजार बाईस में सपा का परचम लहरायेंगे।
इस अवसर पर ओ.पी. यादव, जय सिंह, विनोद यादव, रामशरण सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ