रोजगार मेले का आयोजन 19 सितम्बर को।

रोजगार मेले का आयोजन 19 सितम्बर को।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर 10 सितम्बर/सहायक जिला सेवा योजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवा योजन कार्यालय, पयागीपुर सुलतानपुर में 19 सितम्बर, 2020 को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन फोन, मोबाइल के माध्यम आनलाइन किया जायेगा। 
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आई0टी0आई0 अथवा किसी भी वर्ग में स्नातक उत्तीर्ण हों तथा 18 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के मध्य हों वे रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु विभाग के पोर्टल http://www.sewayojan.up.nic.in पर निःशुल्क पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में साक्षात्कार ऑनलाइन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ