C .O. सोराँव द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कस्बा क्षेत्र में किया गया भ्रमण
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
नवाबगंज। रविवार को सी ओ सोराँव आई पी एस अशोक वैंकट के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कस्बा क्षेत्र लालगोपालगंज में मोहर्रम पर्व पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था के बनाये रखने, असामाजिक तत्वों में भय पैदा करनें तथा अमन चैन पसन्द नागरिको में सुरक्षित वातावरण के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु कस्बा क्षेत्र में भ्रमण किया गया । इस दौरान स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित कर वर्तमान समय मे प्रचलित वैश्विक महामारी कोविड-19 की को देखते हुए अपने घरों में रहकर पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील भी की गयी । भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी सोराँव-आई पी एस अशोक वैंकट,अधिशासी अधिकारी प्रदीप मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज सुरेश सिंह,चौकी प्रभारी लालगोपालगंज गंज विनय सिंह,चौकी प्रभारी श्रृंगवेरपुर अजय सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे ।

0 टिप्पणियाँ