योगी सरकार का नारा नारा वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ
माफियाओं के सामने हल्का होता दिखाई दे रहा है- पुलिस
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
सलोन,रायबरेली।योगी सरकार चाहे लाख कोशिश करें लेकिन वन विभाग और स्थानीय पुलिस कर्मियों की साठगांठ से लकड़ी माफिया खुलेआम हरे पेड़ो को काट रहे है।वही वन क्षेत्राधिकारी सलोन अवैध पेड़ कटान की सूचना होने के बावजूद कार्यवाही करने से परहेज कर रहे है।रविवार को सलोन क्षेत्र के केवलपुरमाफी गांव के गाजी के बाग में वन माफियाओं ने हरे महुआ के तीन पेड़ काट डाले।जबकि तीन अन्य की कटान की जानी बाकी है।इस सम्बंध में वन अधिकारी नागेश पटेल से दूरभाष पर अवैध पेड़ो की कटान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जानकारी नही होने की बात कहकर तुरन्त फोन काट दिया। योगी सरकार का नारा नारा वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ सलोन कोतवाली क्षेत्र में माफियाओं के सामने हल्का होता दिखाई दे रहा है।

0 टिप्पणियाँ