रामानंद ने पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी को किया सूचित
अक्षय मेल समाचार
बहराइच
रामानंद ने जिलाधिकारी महोदय बहराइच को पोर्टल के माध्यम से अवगत कराया है कि क्षेत्र घाघरा बैराज कैलाशपुरी बहराइच के तट पर बसा ग्राम पंचायत बरखरिया व चहलवा के किसानों की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है नदी का कटान इतना तेज बढ़ गया है कि किसानों की लगी धान व गन्ने की फसल व घरों की तरफ कटान लगातार बढ़ रहा है जिससे किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो चुके हैं एक तरफ कोरोना के प्रकोप से किसानों की बहुत परेशानी बढ़ी हुई हैं दूसरी तरफ नदी के कटान से किसान परेशान हैं अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि उचित कार्रवाई करने की कृपा करें, रामानंद गोंड तुलसी बलराम सिंह वीरेन्द्र पल विजय वर्मा राहुल वर्मा जितेंद्र पाल अभिषेक वर्मा मुकेश ओझा विनोद मौर्य संतोष मौर्य आदि लोगों ने समस्या का समाधान करने के लिए अपील की है

0 टिप्पणियाँ