नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज तिलोईअमेठीला

नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे
पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
तिलोईअमेठी

तिलोई अमेठी से शिव बरन यादव की रिपोर्ट



       शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपए ठगे जाने का मामला सामने आया है।पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
          जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव कोलवा मजरे पंहौना निवासिनी महिला मंजू देवी ने थाने पर देकर बतायाकि पंहौना निवासिनी महिला विमलेश तिवारी ने बताया कि आंगनबाड़ी में नौकरी की जगह निकली है मैं तुम्हे नौकरी दिला सकती हूं। मुझे  व मेरे
पति को आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के लिए  साढ़े पांच लाख रुपए की मांग की।हम लोग उसके प्रलोभन में आ गये और धीरे धीरे कई किस्तों में उसके बेटे को तीन लाख रुपये दिये।कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि उक्त महिला शातिर ठग है उसकी ठगी के कई लोग शिकार हो चुके है तो मैं उससे अपने रुपये मांगने उसके घर गयी जिस पर विमलेश ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गंदी गंदी गालियां दी और दरवाजे से भाग दिया।मामले पर थानाध्यक्ष शिवरतनगंज इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ