सपाईयों ने वितरित किया आवाहन पत्र
मुसाफिरखाना/अमेठी। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ सपा नेता राम उदित यादव के नेतृत्व में मुसाफिरखाना के दुकानदारों व्यापरियों को आवाहन पत्र वितरित कर जनता तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का काम कर रहे है। श्री यादव ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में अपराधियों का पूर्ण रूप से बोलबाला है,और पूरे प्रदेश में हत्या बलात्कारका लूट अपहरण का दौर चल रहा है। फिर भी प्रदेश की भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, श्री यादव ने साथ ही साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी अब अपने आप को सुरक्षित महसूस नही कर पा रहा है, और जिस तरह से उत्तर प्रदेश में रक्षा करने वाले हमारे पुलिस के जवान सुरक्षित नहीं है, ऐसे में प्रदेश की जनता मौजूदा भाजपा सरकार से क्या उम्मीद रख सकती है, ऐसी संकट की घड़ी में प्रदेश की त्रस्त जनता आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा कर रही है, और 2022 में उनका इंतजार कर रही है। इस मौके पर रामउदित यादव, अजय कुमार,देवी शरण यादव,हर्ष यादव,राज कुमार कश्यप,अनिल यादव,मनीष यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ