झगडा का बीच बचाव करने गये व्यक्ति को लाठियों से पीट-पीट किया घायल, डाक्टर ने किया मृत घोषित
शुकुल बाजार अमेठी --थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गाँव में घर की जमीन के बँटवारा को लेकर कहा सुनी होने लगी जिसके बीच बचाव में गये गाँव के एक व्यक्ति कोएक पक्ष ने साथियों से पीट पीटकर घायल कर दिया जिसे सी एच, सी, जगदीश पुर के डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है
घटना नाँदी ग्राम पंचायत के ललिहा मऊ गाँव की है जहाँ अफजालऔर कुर्बान के बीच घर की जमीन के बँटवारा को लेकर कहा सुनी होने लगी उसी गाँव में अफजाल के रिश्तेदार ऱफी उल्ला उर्फ पुल्ले बीच बचाव करने पहुंच गये अब बीच बचाव की प्रक्रिया क्या थी कि अफजाल के विपक्षी कुर्बान ,सहबान सुतगण मजीद, रिजवान ,सलमान सुतगण कुर्बान, तथा अरमान पुत्र सहबान ने लाठी, डण्डे से मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया मृतक रफीउल्ला के पुत्र इसराक की तहरीर में दर्शाया गया कि घायल को सी, एच, सी, जगदीश पुर के जाया गया जहाँ डाक्टर ने कभी उल्ला को मृत घोषित कर दिया जिसे घर वापस लाने पर पुलिस को सूचित किया गया मौके पर मुसाफिर खाना सी, ओ, संतोष कुमार सिंह व थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने पहुंच कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
क्या बोले सी, ओ, ----कुर्बान और अफजाल के बीच घर की जमीन के बँटवारा को लेकर कहा सुनी हुई जिसका बीच बचाव अफजाल के रिश्तेदार ऱफीउल्ला करने गये ,जिसको कुर्बान पक्ष की ओर से रफी उल्ला की लाठी से मार कर घायल कर दिया गया जिसे सी, एच, सी, जगदीश पुर के जाया गया जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की जा रही हैे विधिक कार्य वाही होगी ।

0 टिप्पणियाँ