स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा सार्वजनिक चौराहे पर स्थापित करने को मांगपत्र नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव को सौंपा

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा
सार्वजनिक चौराहे पर स्थापित करने को मांगपत्र नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव को सौंपा


नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली


रायबरेली!अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा नगरपालिका शहर क्षेत्र के किसी सार्वजनिक चौराहे पर स्थापित करने को लेकर नगरमंत्री ऋषभ त्रिपाठी के नेतृत्व में मांगपत्र नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव को सौंपा।नगरमंत्री ऋषभ त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से युवाओं को सदैव सकारात्मक प्रेरणा मिलती रही है और आज सम्पूर्ण भारतवर्ष में विवेकानन्द पर चर्चा हो रही है।देश के विभिन्न विषयों पर प्रेरणा का केंद्र विवेकानंद रहे हैं।रायबरेली के युवाओं को विवेकानंद जी के बारे में और अधिक जानकारी हो और वे उनके विचारों से जुड़ सकें इसलिए उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग अभाविप कर रही है।
प्रान्त कार्यसमिति सदस्य यश श्रीवास्तव ने कहा कि नगरक्षेत्र के किसी सार्वजनिक चौराहे जिसका नाम भारतीय या क्षेत्रीय सभ्यता, संस्कृति से सम्बंधित न हो उसका नाम स्वामी विवेकानंद जी के नाम पर करने का सुझाव भी दिया गया है।
प्रतिनिधिमंडल में नगरमंत्री ऋषभ त्रिपाठी, प्रान्त कार्यसमिति सदस्य यश श्रीवास्तव, जिला राष्ट्रीय कला मंच संयोजक शिवांशु वर्मा,प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य शाश्वत अवस्थी,सूर्यांश सिंह चौहान,नगर संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र प्रताप,हर्षित सिंह उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ