ट्रैफिक इंचार्ज के द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ दर्जनों ऑटो चालक पहुंचे एसपी कार्यालय



ट्रैफिक इंचार्ज के द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ दर्जनों ऑटो चालक पहुंचे एसपी कार्यालय

नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली


रायबरेली ।। लाख आदेशों के बाद भी पुलिस विभाग है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहा है चाहे वह चौकियों पर तैनात दरोगा हो चाहे थानों पर तैनात इंस्पेक्टर हो और सबसे बुरा हाल तो इस करोना महामारी में ट्राफिक इंचार्ज के द्वारा अवैध वसूली का सामने आ रहा है जहां नियम कानून को ताक पर रखकर सिविल लाइन चौराहे पर डंडे के बल पर गरीब ऑटो चालकों से जमकर वसूली की जा रही है ऐसा ही एक मामला आज देखने को मिला जब दर्जनों ऑटो चालक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ट्राफिक इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी की और अवैध वसूली की शिकायत की है।

दरअसल ट्रैफिक इंचार्ज को सुर्खियों में रहना शायद इतना ज्यादा पसंद है कि वह नियमों को ताक पर रखकर अपने आपको ट्रैफिक इंचार्ज ना समझ कर रायबरेली का पुलिस अधीक्षक समझते हैं या कोई पहला मामला नहीं है जिस पर ट्रैफिक इंचार्ज पर उंगलियां उठी हैं इससे पूर्व में भी कई पत्रकारों ने उनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की अवैध वसूली की शिकायतें आए दिन आती रहती है लेकिन आखिर इनके ऊपर मेहरबान कियो है  रायबरेली के पुलिस अधीक्षक यह एक बड़ा सवाल है फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा हुए यह गरीब सुबह से शाम मेहनत कर दो से ढाई सौ रुपए कमाते हैं जिस पर ट्रैफिक इंचार्ज के आदेश पर जमकर वसूली की जाती है जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इससे पहले भी देखी जा चुकी फिलहाल ऑटो चालकों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है अब देखना यह होगा कि पुलिस अधीक्षक गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करते हैं या फिर  से मिलेगा ट्रैफिक इंचार्ज को आशीर्वाद।

जब इस पूरे मामले पर पुलिस के आला अधिकारियों से बात करनी चाहिए तो किसी ने कैमरे पर कुछ भी ना बोलते हुए आश्वासन की बात जरूर कही है अब देखना यह होगा कि इन ऑटो चालकों को न्याय मिलता है या नहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ