कोरोना को हराना है पूरी निष्ठा के साथ लॉक डाउन का पालन करना है।
सुगम कर्ताओं ने राखी बनाकर दिया गया संदेश काफी प्रभावशाली।
रायबरेली!
जनपद में बढ़ रहे कोरोना कहर से बचने के लिए जिला प्रशासन पूरी सख्ती के साथ सप्ताह में 2 दिन शनिवार और रविवार को पूरी तरह से निष्ठा के साथ लॉक डाउन का पालन करने के लिए आम जनमानस से मीडिया के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है इसी संदेश को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाने के लिए मीना राजू मंच सुगम करता टीम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा के दिशा निर्देश एवं बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन शिक्षक एस.एस पाण्डेय के संयोजन एवं नियोजन में सभी सुगम करता के सहयोग से पूरे जनपद में आम लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जागरूकता अभियान के संयोजक श्री पांडे ने बताया कि नए-नए माध्यमों से सुगम करता टीम द्वारा आम लोगों तक प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के संदेश को पहुंचाया जा रहा है आज आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को लॉक डाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस बनाकर हंसी खुशी के साथ भाई बहन के अटूट प्रेम के इस त्यौहार मनाने का संदेश राखी बनाकर एवं मेहंदी लगा कर दिया गया है जिसमें प्रमुख रुप से विकासखंड जगतपुर से सक्रिय एवं सकारात्मक सोच रखने वाली सुगम करता अलका सिंह प्रीति तिवारी बबीता कनौजिया ऊंचाहार से श्वेता शर्मा महाराजगंज से राधा रानी डलमऊ से कंचन पांडे मंजू राही से कांति देवी, सताव से रेणुका मिश्रा तथा जगतपुर से शशि प्रभा द्वारा राखी बनाकर प्रेरणा दाई एवं संदेश देने वाले संकेत के माध्यम से स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ सोशल डिस्टेंस बनाओ कोरोना भगाओ बिना मास्क बाहर न जाओ तभी कोरोना को हरावो के प्रति जागरूक बनाया गया है।

0 टिप्पणियाँ