एंटीजन किट द्वारा 40 लोगों का सीएचसी जतुवा टप्पा की स्वास्थ्य टीम ने किया परीक्षण



एंटीजन  किट द्वारा 40 लोगों का सीएचसी जतुवा टप्पा की स्वास्थ्य टीम ने किया परीक्षण

दैनिक अक्षय मेल  रायबरेली नीलम ब्यूरो

सतावं, रायबरेली ।।  सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र जतुवा टप्पा के अधीक्षक डॉक्टर ब्रजेश कुमार के सानिध्य मे गठित  स्वास्थ्य टीम लगातार क्षेत्र मे  कोरोना  संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए एंटीजन किट द्वारा परिक्षण किया जा रहा है । इसी परिपेक्ष मे आज    स्वास्थ्य विभाग की टीम सताओ ब्लॉक के रौला उपकेंद्र के अनतर्गत आने वाले  आशा बहु एवं प्रवासी मजदूरों का लोहडा ग्राम सभा मे  एंटीजन किट द्वारा  कोरोना के टेस्ट कराए । राहत की बात यह रही कि सभी 40 लोग नेगेटिव पाए गए । आपको बता दें लोहडा  ग्राम सभा में उमड़ रही भीड़ के चलते आशाओं  एवं ग्रामीण कोरोना संक्रमण के भय से आशाकित  हो रहे थे,  प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने लोहडा में  स्वास्थ्य टीम भेजकर 40 लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया, जिसमें आशा बहु मे रीता सिंह, अफरोज जहाँ, आरती के साथ  साथ ग्रामीण एवं प्रवासी मजबूर ने अपना टेस्ट कराया। डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया  कि किटें प्रयास मात्रा में उपलब्ध थी  लेकिन इससे पहले भी वहां पर  स्वास्थ्य टीम ने  एंटीजन  कीट द्वारा परीक्षण किया  था  इसी कारण  आज 40 लोगों का परीक्षण किया गया उनमें से किसी को भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला है,  जो  स्वास्थ विभाग के लिए राहत की बात है ।  यह कार्यक्रम शासन के दिशा निर्देश अनुसार लगातार जारी रहेगा ।
 इस अभियान में डॉक्टर  जयप्रकाश,  सुखराम  - एच एस, अभिनाश - लैब टेक्नीशियन , योगेश  - लैब टेक्नीशियन,  अजय सिंह,   सुनील कुमार -  बीसीपीएम, विनोद  - स्वीपर,  सूरज -  लैब असिस्टेंट  ने टेसिंटग का काम किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ