शौच के लिये जा रहे युवक को मैजिक ने मारी टक्कर।

शौच के लिये जा रहे युवक को मैजिक ने मारी टक्कर।


शुकुलबाज़ार अमेठी ।शौच के लिये जाते समय युवक को सड़क के किनारे जगदीशपुर से शुकुलबाज़ार आ रही मैजिक यू पी 78FT4074 ने टक्कर मार दी जिससे युवक के सिर में काफी चोटे आई है।जिसको शुकुलबाज़ार के समुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहाँ डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। 

मामल शुकुलबाज़ार के लखा सराय गांव के इरफान पुत्र हमीद उम्र लगभग 20 वर्ष का है ।युवक जब शौच के लिये जा रहा था तभी जगदीशपुर से शुकुलबाज़ार आ रही मैजिक ने युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक सड़क किनारे गिर गया परन्तु मैजिक रुकी नही ग्रामीणों ने मैजिक का पीछा किया और शुकुलबाज़ार के अम्बेडकर चौराहे पर  ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया ।मैजिक पर सवार ड्रावर तुरन्त भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैजिक पर सवार दूसरे व्यक्ति सहित मैजिक हिरासत में करते हुए विधिक कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ