कहासुनी को लेकर मारपीट एक घायल
रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रामसनेहीघाट के वजीउद्दीनपुर के राधेश्याम पुत्र जगरनाथ उम्र 35 वर्ष के खेत मे रामहेत पुत्र जगरनाथ प्रदीप विजय कुमार पुत्र रामहेत निवासी उपरोक्त ने राधेश्याम के खेत राउन्डडप डालकर धान की फसल को बर्बाद कर दिया जब इसकी सूचना राधे श्याम को हुई तब वह अपने खेत की ओर जा रहा था जहां पर विपक्षी पहले से ही घाट लगाएं बैठे थे और राधेश्याम पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिसमें पीडित के तीन दांत टूट गएं अन्य शरीर पर काफी चोट आई हैं जब इसकी सूचना पीडित के घरवालों की हुई तब वह मौके पर पहुंचे इसकी सूचना 112 नंबर को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस तब तक विपक्षी फरार हो गए थे पूर्व माह में दोनों के बीच वाद विवाद हुआ था जिसमें पीडित ने NCR दर्ज कराई थी लेकिन रामसनेहीघाट कोतवाली में कोई कार्रवाई ना होने के कारण दबंगों के हौसले बुलंद रहे जिसका खामियाजा पीडित को भुगतना पड़ा और आज पीडित ने पुनः कोतवाली में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है

0 टिप्पणियाँ