प्रेरणा रक्षा बंधन समूह से समृद्धि की ओर
अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव
फुलपुर /आज़मगढ़। ...
कहते हैं अगर आपके अंदर किसी कार्य को करने की आस्था है, तो बंद दरवाजे में भी रास्ता है I कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके जनमानस के सामने आज अगर सबसे बड़ी चुनौती है तो उनकी आजीविका का संवर्धन कैसे हो? इसी क्रम में आपदा को अवसर में बदलते हुए विकासखंड फूलपुर के ग्राम पंचायत रम्मोपूर में गठित काली मां आजीविका स्वयं सहायता समूह की कुल 7 दीदीयों के द्वारा हाथ से निर्मित रक्षाबंधन तैयार किया गया जो कि आज काफी चर्चा का विषय है
I विकासखंड फूलपुर परिसर में आज "प्रेरणा रक्षाबंधन" स्टाल लगाया गया तथा विभिन्न प्रकार के डिजाइन में तैयार रक्षाबंधन बिक्री के लिए रखे गए I खंड विकास अधिकारी श्री रवि कुमार रंजन के द्वारा स्टॉल का उद्घाटन किया गया तथा समूह के द्वारा किए गए कार्य की काफी सराहना भी की गई I जब समुह की दीदियों से पूछा गया कि आपको इस कार्य को करने का मार्गदर्शन कहां से मिला तो उन्होंने बताया कि विकास खंड पर तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्री रॉबिन सोनी सर के द्वारा इस कार्य को करने का मार्गदर्शन प्रदान किया गया और सर प्रयास से ही आज यहाँ स्टाल विकास खंड परिसर में लगाया गया I इस मौके पर बिंदु मौर्य ,रेनू सविता, सुमन गुड़िया रेनू प्रमिला संदीप मौर्य एवं समस्त ब्लॉक स्टाफ उपस्थित रहे I

0 टिप्पणियाँ