केंद्रीय मंत्री ने ई चौपाल के माध्यम से सुनी जनता की समस्याएं दिया निस्तारण का भरोसा
शुकुल बाजार अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति जुबिन ईरानी ने शुकुल बाजार विकासखंड के ग्राम सभा इंदरिया में ई चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिन लोगों के पास आवास की समस्या थी उसके बारे में केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया उन्होंने आवास दिलाने का आश्वासन दिया वहीं जल निकासी संबंधित समस्याओं के बारे में भी लोगों ने उन्हें अवगत कराया शुद्ध पेयजल की समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया कुछ पट्टा धारकों में शिकायत की कि उन्हें पट्टे की जमीन पर निर्माण करने में कुछ लोग अवरोध पैदा करते हैं वही इस समय इंदरिया ग्राम सभा का कोटा निलंबित है जिस की बहाली के लिए भी ग्राम वासियों ने दीदी से कहा वही सेक्टर संयोजक प्रशांत मिश्रा ने रहमत गढ़ की गौशाला में शिकायत करते हुए कहा कि मृतक गोवंश के निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं है एवं आवारा पशुओं के द्वारा किसानों की फसलें चौपट हो रही हैं बेकार साबित हो रही है गौशाला इसके साथ साथ विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम वासियों ने ई चौपाल के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया ।वहीं उन्होंने सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया ग्राम वासियों ने कहा हमें भरोसा है कि दीदी द्वारा हम सभी की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा ।बताते चलें आजादी के बाद से आज तक कुछ परिवार कच्चे घरों में रहने के लिए मजबूर हैं जिसमें सबसे बड़ी बाधा बन रही थी 2011 की आर्थिक जनगणना ग्राम सभा के ऐसे कई गरीब लोग हैं जिनका नाम आर्थिक जनगणना की सूची में ना हो पाने की वजह से आज तक आवास का लाभ पाने से वंचित हैं और कच्चे और गिरे मकान में रहने के लिए मजबूर हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे, खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी विजय यादव ,सँजय, सूरज पटेल ,विवेक कुमार, समाज कल्याण से प्रवीण कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र विक्रम उर्फ सोनू सिंह, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, सेक्टर संयोजक प्रशांत मिश्रा ,बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा मौजूद रहे इसके बाद ई चौपाल का कार्यक्रम मोहद्दीनपुर में किया गया।

0 टिप्पणियाँ