मायावती भाजपा की तोती बन गई हैं--स्वदेश कोरी
हमारा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेश कोरी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि लगता है कि मायावती भाजपा की चेरी बन चुकी हैं, और उसे येन-केन प्रकारेण मदद पहुंचा रही हैं।वह सोचती हैं कि वे राजसी ठाट-बाट में वसुंधरा राजे जैसी महारानियों को मात दे देंगी तो दलित समाज अपने आप उठ जायेगा।इसलिए उन्होंने पार्टी के पद और टिकट बेचकर अपने लिए अकूत धन संपत्ति जुटाने तथा भाजपा और कांग्रेस जैसी रूढ़िवादी पार्टियों से समझौता कर सत्ता में आने का जुगाड़ ही किया है।इन पार्टियों द्वारा बार-बार दुत्कारे जाने पर भी अपना रास्ता नहीं बदला है।*
*स्वदेश कोरी ने कहा कि हालिया राजस्थान की गहलोत सरकार के प्रकरण में ,बसपा विधायकों के मामले में हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी के साथ गहलोत और कांग्रेस को सबक सिखाने की बात कर रही हैं।हालांकि वो राजस्थान में 22 अक्टूबर 2019 की उस घटना को भूल गई हैं, जब बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम और राजस्थान प्रभारी सीताराम मेघवाल का मुंह काला कर, जूते की माला पहनाकर,और गधे पर बैठा कर घुमाया गया था।उन पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगा था।जिसपर मायावती की तीखी प्रतिक्रिया आई थी।आशा है कि इस प्रकरण को वो भूली नहीं होंगी।*
कोरी ने कहा कि मायावती अपनी अवसरवादी राजनीति कभी भाजपा,कभी कांग्रेस और कभी सपा के कारण अपनी विश्वसनीयता और साख दोनों ही दलितों के बीच खो चुकी हैं।ऐसा न हो कि एक दिन उनका भी वही हश्र हो जैसा उनके कोर्डिनेटर और प्रभारी के साथ 2019 मे राजस्थान में हुआ था।*
*👉मायावती अभी सचेत हो जाएं तो बेहतर होगा अन्यथा जनता समय आने पर बड़ो-बड़ों को सबक सिखा देती है आपको भी सिखा देगी।*

0 टिप्पणियाँ