4 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार



4 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नीलम ब्यूरो

दैनिक अक्षय मेल रायबरेली


 ऊँचाहार, रायबरेली ।। जनपद  रायबरेली मे लगातार अपराध को कम करने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई  के दिशा निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय के कुशल नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी  ऊंचाहार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने चार किलो गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिनके पास से अपाचे बाइक भी बरामद हुई है।
आपको बताते चले कि कोतवाल पंकज तिवारी द्वारा गठित पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए सक्रिय और सतर्क होकर कार्य कर रही है इसी परिपेक्ष में आज मंगलवार की शाम करीब चार बजे नगर के रेलवे क्रासिंग पर पुलिस चेकिंग के दौरान अपाचे सवार दो युवकों को रोककर जब उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास चार किलो गांजा बरामद हुआ है ।
पकड़े गए युवक नजरुल नाथ पुत्र लौंगानाथ व रम्पतनाथ पुत्र फिरतूनाथ निवासी रस्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात बताये जा रहे है।
कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि अपाचे सवार दो युवक गिरफ्तार हुए जिनके पास चार किलो गांजा बरामद किया गया है।संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर इनको जेल भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ