चर्चा में रही आशा बहू का लड़का ही निकला सातिर चोर मोबाइल हुआ बरामद
नीलम ब्यूरो रायबरेली दैनिक अक्षय मेल
थाना गुरबक्श गंज क्षेत्र के अंतर्गत कोरिहर ग्राम पंचायत में शैलेश पुत्र शीतला प्रसाद साहू निवासी कोरिहर जिनका मोबाइल 15 जून 2020 को शाम को खाना खाते वक्त किसी ने चुरा लिया था जिसकी तहरीर क्षेत्रीय थाने में दर्ज कराई थी
जानकारी के मुताबिक शैलेश पुत्र शीतला प्रसाद साहू जिसकी दुकान शैलेश मोबाइल शॉप के नाम से हरचंदपुर अटौरा मार्ग कोरिहर पर स्थित है वह शाम को अपने घर आया था तभी किसी ने मोबाइल चुरा लिया था
जिसकी खोज बीन कई हफ्तों से चल रही थी तभी कुछ लोगों के द्वारा सूचना मिली की आपका मोबाइल सागर सोनी पुत्र सरोजनी सोनी ने चुराया है
और अपने मित्र रति के पुरवा पोस्ट मलिक मऊ चौबारा में गिरवी रख दिया है
किन्तु वह रंगे हाथ पकड़ा गया जिसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामत व सरगना मौके से फरार
जी हां पिछले कई सालों से लगातार सागर सोनी नाम का व्यक्ति चोरियों को दे रहा था अंजाम ओ अपने आस पास के गांव से फोन चुराकर
ओ अपना फोन बता कर अपने दोस्तो को दे दिया करता था उन फोनो को बेच कर मोटी रकम वसूलता था जब सहर के कैनाल रोड स्थित कैनाल कॉलोनी से अनुज कुमार शर्मा उर्फ लाला से चोरी का फोन बरामत किया गया तो उसने बताया कि ये फोन उसके एक दोस्त कुश कुमार पूरे रत्ती मलिकमऊ चौबारा ने दिया है जब उसे पकड़ा गया तो पता चला कि सागर सोनी पुत्र सरोजनी सोनी है जो कोरिहर के रहने वाले है जब पुलिस इसके घर पहुंची तो ओ मौके से फरार हो चुका था

0 टिप्पणियाँ