कोरोना योद्धा को किया गया सम्मानित

कोरोना  योद्धा को किया गया सम्मानित 

दैनिक अक्षय मेल कार्यालय प्रयागराज
रिपोर्टर ---- महमूद अहमद


 फूलपुर ---- विकास खण्ड फूलपुर के सांवडीह गांव में कार्यरत सफाई कर्मचारी के कार्य से खुश समाज सेवी ने उसे मास्क और वस्त्र देकर सम्मानित किया। फूलपुर विकास खण्ड के गगौर गांव में कार्यरत सफाई कर्मचारी दीप चन्द्र ने कोरोना काल के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए गांव के हर गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई के साथ ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए सेनिटाइजेशन एवं दवाओं का छिड़काव किया जिसे देखते हुए गांव के समाज सेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने रविवार को दोपहर में उक्त सफाई कर्मचारी को मास्क एवं वस्त्र देकर कोरोना योद्धा को सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ